भारतीय सेना भर्ती, एडमिट कार्ड जारी

बलौदाबाजार। भारतीय सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा सेना में सिपाही फार्मा, सिपाही तकनीकी नर्सिंग सहायक तथा अग्निवीर महिला सेना पुलिस पदों के लिये भर्ती का आयोजन इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज सागर मध्य प्रदेश में किया जाएगा।

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) में सफल हुए सिपाही फार्मा, सिपाही तकनीकी नर्सिंग सहायक तथा अग्निवीर महिला सेना पुलिस उम्मीदवार हिस्सा लेंगे। सिपाही फार्मा, सिपाही तकनीकी नर्सिंग सहायक के लिए 12 अक्टूबर प्रातः 3 बजे तथा अग्निवीर महिला सेना पुलिस पदों के लिए 14 अक्टूबर प्रातः 5 का समय निर्धारित किया गया है। रैली में भाग लेने वाले योग्य उम्मीदवारों का प्रवेश पत्र उनकी ई-मेल पर भेज दिया गया है।

भर्ती में हिस्सा बने के लिए एडमिट कार्ड व सभी दस्तावेज रैली अधिसूचना के अनुसार और साथ में आधार कार्ड से लिंक मोबाईल नम्बर लेकर आना अनिवार्य है।अधिक जानकारी के लिए सेना भर्ती कार्यालय नया रायपुर के दूरभाष नम्बर 0771-2965212, 266214 पर सम्पर्क कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *