Headlines

तिलक समारोह से लौटते समय मौत का कहर, नदी में स्कॉर्पियो गिरने से 6 लोगों की मौत

अररिया। बिहार के अररिया जिले में आज गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। सिकटी क्षेत्र से तिलक समारोह में शामिल होकर लौट रही स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर मरिया नदी में जा गिरी। हादसे में छह लोगों की जान चली गई, जबकि एक युवक को सुरक्षित बचा लिया गया।

जानकारी के अनुसार, सभी लोग सिकटी के भपटिया गांव में आयोजित तिलक समारोह में शामिल होने के बाद स्कॉर्पियो से सुपौल लौट रहे थे। इसी दौरान ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के बीड़ी पुल के पास तीखे मोड़ पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद स्कॉर्पियो सीधे मरिया नदी में जा गिरी।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक को सुरक्षित बचा लिया गया। मृतकों में तीन नाबालिग भी शामिल हैं। सभी छह मृतक सुपौल जिले के थुमहा गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

हादसे की खबर से मृतकों के गांव में शोक का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *