Headlines

बिलासपुर जेल से रिहाई के दौरान रील बनाने वाले दो युवक गिरफ्तार, थार वाहन जब्त

बिलासपुर। जेल से रिहाई के दौरान रील बनाना दो युवकों को भारी पड़ गया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके थार वाहन को भी जब्त कर लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 170 के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस की कार्रवाई में पकड़े गए युवकों की पहचान सक्षम ध्रुव, निवासी कटियापारा, कोतवाली क्षेत्र और साहिल केंवट, निवासी दयालबंद, कोतवाली क्षेत्र के रूप में हुई है।

कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों ने दोबारा ऐसी गलती नहीं करने की बात कहते हुए माफी मांगी। पुलिस ने मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *