Headlines

Bilaspur के मोपका में गांजा सप्लाई का भंडाफोड़, कैश के साथ तस्कर गिरफ्तार

बिलासपुर। जिले में गांजा बिक्री और अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मोपका चौकी पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो 64 ग्राम गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई गई है। इसके अलावा पुलिस ने गांजा बिक्री से प्राप्त 37 हजार रुपये नकद भी बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी कि मोपका क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा रखकर उसकी बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में मोपका चौकी पुलिस ने संबंधित स्थान पर रेड कार्रवाई की।

आरोपी के कब्जे से गांजा और नकदी बरामद

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दीपेंद्र वर्मा उर्फ चेपटी (38 वर्ष) को पकड़ा। आरोपी मोपका के वर्मा मोहल्ले का निवासी बताया गया है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1 किलो 64 ग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजे के साथ 37 हजार रुपये बिक्री रकम भी जब्त की। पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ और नकदी को जब्त कर आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 1339/26 के तहत NDPS Act की धारा 20(बी) में कार्रवाई की।

न्यायिक रिमांड पर भेजा गया आरोपी

पुलिस की कार्रवाई के बाद आरोपी दीपेंद्र वर्मा उर्फ चेपटी को गिरफ्तार कर लिया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी पर रोक लगाने के लिए कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *