Headlines

CEC ज्ञानेश कुमार का छत्तीसगढ़ दौरा स्थगित, 7 और 8 अक्टूबर का कार्यक्रम टला

रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का छत्तीसगढ़ प्रवास कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। वे 7 एवं 8 अक्टूबर 2026 को छत्तीसगढ़ के दौरे पर आने वाले थे। इस संबंध में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ कार्यालय की ओर से 6 अक्टूबर को आधिकारिक पत्र जारी किया गया है।

जारी पत्र के अनुसार, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार एवं निर्वाचन आयोग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान आवश्यक प्रोटोकॉल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश पहले जारी किए गए थे। इसके तहत राज्य के विभिन्न विभागों और अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां करने के लिए सूचित किया गया था।

हालांकि, अपरिहार्य कारणों से आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों का प्रस्तावित छत्तीसगढ़ प्रवास कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। पत्र में बताया गया है कि संशोधित तिथि की जानकारी आयोग से प्राप्त होने पर अलग से अवगत कराया जाएगा।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के दौरे को लेकर राज्य के विभिन्न प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों, विमानतल प्रबंधन और संबंधित विभागों को भी सूचना जारी की गई थी। अब कार्यक्रम स्थगित होने के बाद नई तारीखों का इंतजार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *