रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर मौसम विभाग ने जिला स्तरीय चेतावनी जारी की है। आज सुबह जारी Nowcast के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में हल्की गरज-चमक के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
मौसम विभाग के जारी अलर्ट के मुताबिक, सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद और राजनांदगांव जिलों में मौसम का असर देखने को मिल सकता है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की आशंका है।
