रायपुर, 22 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने शनिवार दोपहर जारी ताजा मौसम चेतावनी में अगले कुछ घंटों के दौरान कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। मौसम चेतावनी दोपहर 2:54 बजे जारी की गई है और शाम करीब 5:54 बजे तक प्रभावी बताई गई है।मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार प्रदेश के कई हिस्सों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। कुछ क्षेत्रों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और बारिश की संभावना है।
मानचित्र के अनुसार प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों को येलो और ऑरेंज श्रेणी में रखा गया है। लोगों को मौसम में अचानक बदलाव के दौरान सतर्क रहने और खुले स्थानों पर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि गरज-चमक के दौरान पेड़, बिजली के खंभों और खुले मैदानों से दूरी बनाए रखें तथा स्थानीय मौसम अपडेट पर नजर रखें।