छत्तीसगढ़ पुलिस को मिला स्थायी DGP, IPS अरुण देव गौतम बने रहेंगे पद पर  

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस को स्थायी DGP मिल गया है, IPS अरुण देव गौतम पद पर बने रहेंगे। आज 16 मई 2026 को गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में बताया कि संघ लोक सेवा आयोग, नई दिल्ली द्वारा पुलिस महानिदेशक की नियुक्ति हेतु गठित पैनल में अनुशंसा अनुसार राज्य शासन एतद्द्वारा अरूण देव गौतम, भा.पु.से. (1992) प्रभारी पुलिस महानिदेशक, छत्तीसगढ़, पुलिस मुख्यालय रायपुर को पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ (पुलिस बल प्रमुख) के पद पर उनके प्रभार ग्रहण करने की तिथि (दिनांक 05.02.2025) से अपेक्स स्केल रू. 02,25,000 / – ( वेतन मेट्रिक्स स्तर-17) प्रदान करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस महानिदेशक (पुलिस बल प्रमुख) के पद पर पदस्थ करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *