चोरों के चक्कर में कबाड़ी वाला भी गिरफ्तार

रायपुर। चोरों के चक्कर में कबाड़ी वाला जेल पहुंच गया। पूरा मामला रायपुर का है।

14 मई को रविकांत वर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उनके मकान मठपुरैना में निर्माण करने वाले ठेकेदार का फोन आया। उन्होने बताया कि उनके निर्माणधीन मकान से 01 नग ग्राईडर मशीन कीमती एक हजार रू, 01 नग ड्रील मशीन कीमती एक हजार रू, एवं बिजली समान कीमती लगभग 80,000/रु जुमला 82,000/रु को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया है। जिसकी रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 417/2026 धारा 331(4), 305, 317(2) भारतीय न्याय संहिता का किया गया अपराध पंजीबद्ध कर घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।


वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी थाना टिकरापारा निरीक्षक राजेश कुमार मरई को चोरी गए बिजली समान और अज्ञात आरोपियों का पता तलाश करने निर्देशित किया गया।


प्राप्त निर्देशो का पालन करते हुए थाना प्रभारी थाना टिकरापारा द्वारा थाना टिकरापारा पुलिस का संयुक्त टीम गठित कर चोरी गये बिजली के समान व अज्ञात आरोपियों के पता तलाश प्रारंभ किया गया।


पता तलाश दौरान पुलिस द्वारा संदेहियों से लगातार पूछताछ कर तकनीकी सहयोग से अज्ञात आरोपियों की पहचान 02 नाबालिक लडको से कर पता तलाश प्रारंभ किया गया दौरान पता तलाश के छूपने के संभावित स्थानों में दबिस देकर नाबालिक बालकों से चोरी गए मशरूका बिजली के समान कीमती 82000/रु के संबध में पूछताछ करने पर दोनो नाबालिक बालकों द्वारा बिजली के समान को चोरी कर स्वीकार करते हुए चोरी के मशरूका को शंकर नगर के सूनसान जगह अपने एक्टीवा क्रमांक सीजी 04 पीजेड 6805 से लेजाकर जलाना और गणेश कबाडी के पास कर देना बताते हुए कबाडी दुकान लेजाकर विक्रय किये मशरूका को कबाडी दुकान से बरामद कराये है।


प्रकरण में दोनो अपचारी बालकों से प्रकरण में प्रयुक्त किये एक्टीवा एवं चोरी के मशरूका को विक्रय कर प्राप्त किये रकम को जप्त कर बाल संपे्रक्षण गृह भेजा गया है।
प्रकरण में चोरी के मशरूका को क्रय करने वाले शंकर नगर के गणेश कबाडी के संचालक के कब्जे से चोरी गए मशरूका ग्लाईंडर, ड्रील एवं बिजली का वायर कीमती 82000/रु को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।


गिरफ्तार आरोपी –
गणेश उर्फ आसिफ खान पिता सदाकत खान उम्र 46 साल निवासी अमन नगर मोवा रेलवे क्रासिंग के पास थाना पंडरी जिला रायपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *