रायपुर। CM साय आज छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा की बैठक, “तीज त्यौहार” कार्यक्रम, बीजेपी दफ्तर और कवि सम्मेलन एवं प्रखर सम्मान समारोह-2026 में शामिल होंगे।
जारी कार्यक्रम शेड्यूल के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:25 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन से कार द्वारा रवाना होंगे और 11:30 बजे न्यू सर्किट हाउस पहुंचेंगे। यहां छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा की बैठक में दोपहर 1 बजे तक शामिल होंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सेक्टर-24, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे। यहां 2:30 से 4 बजे तक “तीज त्यौहार” कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद शाम 4:30 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, बोरीयाकला, रायपुर पहुंचेंगे और वहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। करीब 5 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय से प्रस्थान करेंगे।
शाम के बाद मुख्यमंत्री का कार्यक्रम फिर व्यस्त रहेगा। 9:40 बजे अटल बिहारी वाजपेयी सभागृह, मेडिकल कॉलेज, रायपुर पहुंचेंगे, जहां “कवि सम्मेलन एवं प्रखर सम्मान समारोह-2026” में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम रात 10:30 बजे तक चलेगा। इसके बाद मुख्यमंत्री रात 10:40 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन लौटेंगे।
- 11:30 AM–1:00 PM: छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा
- 2:30–4:00 PM: “तीज त्यौहार” कार्यक्रम
- 4:30 PM: भाजपा प्रदेश कार्यालय आगमन
- 9:40–10:30 PM: कवि सम्मेलन एवं प्रखर सम्मान समारोह-2026
- 10:40 PM: मुख्यमंत्री निवास वापसी