CM साय आज दुर्ग दौरे पर

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर और दुर्ग में आयोजित कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री दुर्ग में ‘सेवा सेतु’ कार्यक्रम, रायपुर में राज्य स्तरीय रोजगार मेले और शाम को सड्डू स्थित द वाहे रिसॉर्ट में आयोजित News24 MP-CG के GenNext संवाद कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस दौरान वे युवाओं से संवाद कर विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे।

मुख्यमंत्री साय सुबह 11:30 बजे मुख्यमंत्री निवास से दुर्ग के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर 12:10 बजे रविशंकर स्टेडियम, दुर्ग पहुंचेंगे और दोपहर 12:10 बजे से 2 बजे तक आयोजित ‘सेवा सेतु’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से रायपुर लौटेंगे। वे दोपहर 3:15 बजे सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम पहुंचेंगे, जहां आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

रोजगार मेले के बाद मुख्यमंत्री शाम 4:25 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे। इसके बाद शाम 5:15 बजे सड्डू स्थित द वाहे रिसॉर्ट पहुंचेंगे, जहां News24 MP-CG द्वारा आयोजित GenNext संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

GenNext संवाद के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय युवाओं से सीधे संवाद करेंगे और उनके साथ विभिन्न समसामयिक एवं महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री शाम 6:15 बजे वाहे रिसॉर्ट से रवाना होकर मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *