रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महान स्वतंत्रता सेनानी एवं ‘सप्त क्रांति’ के प्रणेता डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें याद करते हुए गरीबों, किसानों, श्रमिकों और वंचित वर्गों के अधिकारों एवं उत्थान के लिए उनके संघर्ष को प्रेरणादायी बताया।
सीएम साय ने कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया के विचार और समाज के कमजोर वर्गों के अधिकारों के लिए उनका संघर्ष सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे। उन्होंने सामाजिक न्याय, समानता और वंचितों के उत्थान के लिए लोहिया के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।
डॉ. राम मनोहर लोहिया भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख नेताओं में शामिल थे। उन्होंने अपने विचारों और आंदोलनों के माध्यम से सामाजिक असमानता के खिलाफ आवाज उठाई। उनके सिद्धांत आज भी सामाजिक न्याय और समानता की दिशा में प्रेरणा देते हैं।