CM साय ने PM मोदी को जन्मदिन की बधाई दी, महादेवघाट आशीर्वाद के दीपों से जगमगाएगा, रायपुर में श्रमिक महासम्मेलन का भी आयोजन, प्रधानमंत्री के लिए हर घर आशीर्वाद का दीप जलाने की अपील

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उन्हें बधाई दी। वहीं, रायपुर में आज महादेवघाट आशीर्वाद के दीपों से जगमगाएगा। इसके साथ ही श्रमिक महासम्मेलन का आयोजन भी होगा। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर हर घर आशीर्वाद का दीप जलाने की अपील की है।

CM का दौरा शेड्यूल

सुबह मुख्यमंत्री निवास में विश्वकर्मा पूजा

मुख्यमंत्री सुबह 11:00 से 11:30 बजे तक मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर में भगवान विश्वकर्मा पूजा में शामिल होंगे। इसके बाद 11:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक उनका कार्यक्रम आरक्षित रहेगा। दोपहर 12:00 बजे मुख्यमंत्री निवास से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे और 12:05 बजे सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, बुढ़ापारा, रायपुर पहुंचेंगे।

श्रमिक महासम्मेलन में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री दोपहर 12:10 बजे से 1:30 बजे तक सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में श्रमिक महासम्मेलन में शामिल होंगे। इसके बाद 1:30 से 2:15 बजे तक कार्यक्रम आरक्षित रहेगा। दोपहर 2:20 बजे इंडोर स्टेडियम, बुढ़ापारा से कार द्वारा प्रस्थान कर मुख्यमंत्री 2:40 बजे रायपुर जिले के बीरगांव स्थित बुधवारी बाजार पहुंचेंगे।

विश्वकर्मा पूजा एवं किसान मजदूर सम्मेलन

मुख्यमंत्री 2:45 बजे से 4:15 बजे तक बुधवारी बाजार, बीरगांव में भगवान विश्वकर्मा पूजा एवं किसान मजदूर सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके बाद 4:20 बजे बीरगांव से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री 4:40 बजे महादेवघाट, रायपुर पहुंचेंगे। यहां 4:45 से 5:45 बजे तक आशीर्वाद का दीप कार्यक्रम—महाआरती में शामिल होंगे।

शाम को मरीन ड्राइव में आशीर्वाद कार्यक्रम

कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 5:50 बजे महादेवघाट से कार द्वारा प्रस्थान कर 6:05 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर पहुंचेंगे। यहां 6:05 से 6:30 बजे तक आगमन एवं आरक्षित कार्यक्रम रहेगा। इसके बाद मुख्यमंत्री 6:30 बजे मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान कर 6:35 बजे मरीन ड्राइव, तेलीबांधा तालाब, रायपुर पहुंचेंगे। यहां 6:40 से 7:45 बजे तक आशीर्वाद का दीप कार्यक्रम आयोजित है।

कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री 7:45 बजे मरीन ड्राइव, तेलीबांधा तालाब से कार द्वारा प्रस्थान कर 7:50 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर पहुंचेंगे, जहां उनका कार्यक्रम आगमन एवं आरक्षित रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *