रायपुर। CM विष्णुदेव साय आज दोपहर 2:15 बजे दिल्ली से रायपुर लौटेंगे।
फिर कार से दोपहर 2:30 बजे वे कृषि विश्वविद्यालय स्थित कृषक सभागार पहुंचेंगे। यहां 2:30 से 3:30 बजे तक छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज विकास समिति के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री 3:30 बजे कृषक सभागार, कृषि विश्वविद्यालय से कार द्वारा प्रस्थान कर 3:35 बजे कंवर भवन, लामांडी (जोरा), रायपुर पहुंचेंगे। यहां 3:40 से 3:55 बजे तक वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री शाम 3:55 बजे कंवर भवन, लामांडी (जोरा) से कार द्वारा रवाना होकर शाम 4:05 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर पहुंचेंगे, जहां उनका आगमन एवं आरक्षित कार्यक्रम रहेगा।