रायपुर। जिन युवाओं को नेता-मंत्री, आईएएस और आईपीएस अफसर देश का भविष्य बताते है, उन्ही युवाओं को जज द्वारा कॉकरोच बताया गया। जज की इस टिप्पणी ने अब बड़ा रूप ले लिया है। हाल ही में एक नई पार्टी का नाम सामने आया है। कॉकरोच जनता पार्टी नाम दिया गया है। अभिजीत दिपके को कॉकरोच जनता पार्टी का फाउंडर बताया जा रहा है। हालाँकि अभी तक आधिकारिक रूप से चुनाव आयोग से इस पार्टी के गठन को लेकर जानकारी नहीं है। सोशल मीडिया में जमकर लोग अपनी-अपनी राय ले दे रहे है। काई यूजर का कहना है कि कॉकरोच जनता पार्टी बीजेपी और कांग्रेस पार्टी के लिए नई मुसीबत बनकर उभर रही है।
कॉकरोच जनता पार्टी बहुत ही कम समय में काफी हद तक चर्चित हो गई है। देश के कई पत्रकार कॉकरोच जनता पार्टी को समर्थन दे रहे है। कुछ सुझाव भी साझा कर रहे है। ताकि देश हित में अमल किया जाए। आगामी चुनाव लड़े जाने की बात कही जा रही है। कॉकरोच जनता पार्टी के सोशल मीडिया अकाउंट x , फेसबुक और इंस्टाग्राम से लाखों-करोड़ो लोग अब तक जुड़ चुके है।
क्या करते है अभिजीत दिपके
अमेरिका में बैठा अभिजीत दीपके कुछ ही दिनों में 1 करोड़ फॉलोवर जुटा लिया और बेरोजगारों का नेतृत्वकर्ता बन गया है। यही अभिजीत दीपके 2020 से 22 तक AAP के सोशल मीडिया टीम में था, ये पत्रकारिता भी कर चुका है और अमेरिका के बोस्टन यूनिवर्सिटी से पब्लिक रिलेशन की पढ़ाई भी कर चुका है।