धमतरी। दीपावली के पावन पर्व पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य खूबलाल ध्रुव ने जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की है कि रोशनी और खुशियों का यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, आरोग्य, शांति और नई ऊर्जा लेकर आए।
खूबलाल ध्रुव ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली भारतीय संस्कृति और परंपरा का महत्वपूर्ण त्योहार है। यह पर्व अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। दीपावली हमें आपसी प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और एकजुटता के साथ जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।
उन्होंने कहा कि दीपों का यह त्योहार हर परिवार के जीवन में खुशियों का उजाला फैलाए। माता लक्ष्मी की कृपा सभी पर बनी रहे और हर घर में सुख-शांति एवं समृद्धि का वास हो। उन्होंने जिलेवासियों से दीपावली का त्योहार आपसी प्रेम, सौहार्द और उत्साह के साथ मनाने की अपील भी की।
अंत में पूर्व जिला पंचायत सदस्य खूबलाल ध्रुव ने समस्त जिलेवासियों एवं उनके परिवारों के सुखद, स्वस्थ और मंगलमय जीवन की कामना करते हुए दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।