Headlines

धमतरी में ‘रॉकेट’ लिखी बिना नंबर की बाइक पर घूम रहे दो युवक गिरफ्तार, पुलिस ने की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

धमतरी। जिले के कुरूद थाना क्षेत्र में बिना नंबर की बाइक पर तेज रफ्तार से घूमकर संदिग्ध गतिविधियां करने वाले दो युवकों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। बाइक पर ‘रॉकेट’ लिखा हुआ था। क्षेत्र में उनके घूमने से आम लोगों के बीच भय और असुरक्षा का माहौल बनने की सूचना पर पुलिस ने तत्काल दोनों युवकों को पकड़ लिया। उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कुरूद थाना क्षेत्र में पिछले कई दिनों से एक बिना नंबर की बाइक पर दो युवक तेज रफ्तार से घूम रहे थे। बाइक पर ‘रॉकेट’ लिखा हुआ था। उनकी संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए क्षेत्र में छेड़छाड़, मारपीट और लूटपाट जैसी घटनाओं की आशंका जताई जा रही थी। इससे स्थानीय लोगों में भय का माहौल था।

मामले की सूचना मिलते ही कुरूद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को पकड़ लिया। पुलिस ने उनके विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 126 और 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

  1. मंगल सोनवानी (21 वर्ष), पिता बृज कुमार सोनवानी, निवासी भरदा चौक, कुरूद।
  2. पुष्पेंद्र चांदी (19 वर्ष), पिता स्व. गांधी रामचंद्र, निवासी पैरसट्ठी, करेली बड़ी, थाना मगरलोड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *