धमतरी शहर, अर्जुनी और कुरुद में तीन शराब तस्कर गिरफ्तार

धमतरी। जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली, अर्जुनी और कुरूद थाना क्षेत्रों में अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को अवैध शराब के साथ पकड़ा गया।पुलिस के अनुसार, तीनों मामलों में आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

कोतवाली पुलिस ने शराब परिवहन करते आरोपी को पकड़ा

14 अगस्त को थाना कोतवाली पुलिस ने शांति घाट नहर नाका के पास धमतरी में गोविंद यादव (39)निवासी बनिया तालाब को अवैध शराब परिवहन करते पकड़ा। उसके कब्जे से 20 नग देशी प्लेन शराब, 15 नग मसाला शराब और एक स्कूटी बरामद की गई। शराब की कीमत 3,100 रुपये तथा स्कूटी की कीमत 50,000 रुपये बताई गई है। मामले में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

अर्जुनी पुलिस ने अवैध शराब बिक्री पर की कार्रवाई

14 अगस्त को थाना अर्जुनी पुलिस ने कोलियारी में खुमान निषाद (70) निवासी कोलियारी को अवैध रूप से शराब बिक्री करते पकड़ा। उसके कब्जे से 20 नग देशी मसाला शराब, जिसकी कीमत 2,000 रुपये, तथा 200 रुपये बिक्री रकम बरामद की गई। कुल 2,200 रुपये की संपत्ति जब्त कर धारा 34(1)(ख) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

कुरूद में भी अवैध शराब बेचते आरोपी गिरफ्तार

15 अगस्त को थाना कुरूद पुलिस ने नया बस स्टैंड कुरूद स्थित शीतला मंदिर के पास रामचंद्र ध्रुवंशी (28) निवासी संजय नगर को अवैध शराब बिक्री करते पकड़ा।

आरोपी के कब्जे से 12 पौवा देशी शराब, जिसकी कीमत 960 रुपये, और 300 रुपये बिक्री रकम बरामद हुई। कुल 1,260 रुपये की संपत्ति जब्त कर धारा 34(1)(ख) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *