दो केंद्रीय एजेंसियों ने रायपुर संभाग में मारा छापा 

रायपुर। रायपुर संभाग के बलौदाबाजार जिले में आयकर विभाग और ED ने बड़े स्तर पर दबिश दी है, बर्तन एवं जमीन कारोबारी राजकुमार सर्राफ के घर पर छापा मारा है। कार्रवाई से शहर में हड़कंप मच गया और पूरे दिन इस मामले को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। मिली जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 4 बजे दो वाहनों में सवार 4 से 6 अधिकारी कारोबारी के निवास पहुंचे और परिसर में प्रवेश कर जांच शुरू की।

जांच टीम घर में दस्तावेजों और अन्य अभिलेखों की जांच कर रही है। हालांकि, कार्रवाई के संबंध में ED और आयकर विभाग के अधिकारियों ने कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। अधिकारी मीडिया के सवालों का भी जवाब देने से बचते नजर आए।

कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े किसी मामले की जांच के तहत की जा रही है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *