एसपी के PSO का बाइक पार, बालोद में हुई चोरी 

बालोद। जिले में बाइक चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस अधीक्षक महासमुंद के PSO नीलम सिंह ने बालोद कोतवाली थाने में मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार अज्ञात चोर ने घर के सामने खड़ी Yamaha MT-15 बाइक को चोरी कर लिया, जिसकी कीमत करीब 70 हजार रुपये बताई गई है।

नीलम सिंह ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपने परिवार को बालोद के नयापारा निवासी प्रशांत कुमार साहू के किराये के मकान में रखा हुआ है। 22 जुलाई 2026 को वे अपने किराये के मकान में आए थे। उसी रात करीब 11:30 बजे उन्होंने अपने दोस्त की मोटरसाइकिल Yamaha MT-15 क्रमांक CG 23 J 8556 को घर के सामने खड़ा किया था।

अगली सुबह 23 जुलाई 2026 को करीब 6 बजे जब उन्होंने देखा तो बाइक घर के सामने नहीं थी। इसके बाद उन्होंने आसपास काफी तलाश की, लेकिन मोटरसाइकिल का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद उन्होंने बालोद कोतवाली थाने पहुंचकर अज्ञात चोर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और चोरी गई Yamaha MT-15 बाइक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने के साथ ही संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *