दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, 15 दिन बंद रहेंगे स्कूल

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की घोषणा कर दी है। विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के शासकीय, अनुदान प्राप्त और गैर-अनुदान प्राप्त स्कूलों के साथ डी.एड./बी.एड./एम.एड. महाविद्यालयों में कुल 15 दिनों का अवकाश रहेगा।

आदेश के मुताबिक दशहरा अवकाश 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक कुल 5 दिन रहेगा। वहीं दीपावली अवकाश 6 नवंबर से 10 नवंबर 2026 तक 5 दिनों का होगा।

इसके अलावा शीतकालीन अवकाश 24 दिसंबर से 28 दिसंबर 2026 तक रहेगा, जिसकी अवधि भी 5 दिन निर्धारित की गई है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी यह आदेश आज 21 सितंबर 2026 को जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *