Headlines

गढ़फुलझर पहुंचे CM विष्णुदेव साय, नानक सागर साहिब में विशेष कीर्तन समागम में हुए शामिल

बसना। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज महासमुंद जिले के बसना क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गढ़फुलझर स्थित कार सेवा नानक सागर साहिब में आयोजित विशेष कीर्तन समागम कार्यक्रम में शामिल होकर मत्था टेका।

मुख्यमंत्री ने इस धार्मिक आयोजन में शामिल होकर सिख समाज के लोगों से मुलाकात की। कार्यक्रम में श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। विशेष कीर्तन समागम के दौरान गुरुवाणी और कीर्तन के माध्यम से संगत ने गुरु परंपरा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का इस धार्मिक आयोजन में शामिल होना क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण रहा। उनके दौरे को लेकर स्थानीय लोगों और सिख समाज में उत्साह देखा गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *