गोगांव अंडरब्रिज के ऊपर रेल पटरी पर युवक का शव मिला, संदिग्ध मौत की जांच शुरू - छत्तीसगढ़ बातचीत

गोगांव अंडरब्रिज के ऊपर रेल पटरी पर युवक का शव मिला, संदिग्ध मौत की जांच शुरू

रायपुर। गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के गोगांव अंडरब्रिज के ऊपर रेलवे पटरी पर आज सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर गुढ़ियारी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर जांच कार्रवाई शुरू की।

मर्ग जांच के दौरान मृतक की पहचान प्रीतम साहू पिता शिव कुमार साहू, उम्र 19 वर्ष, निवासी छोटा अशोक नगर के रूप में हुई।

जांच के दौरान युवक की मृत्यु संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संदेहियों से पूछताछ शुरू कर दी है।पुलिस द्वारा घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। युवक की मृत्यु किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *