दिल्ली। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए आयोजित रोज़गार मेले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज आप देख रहे हैं कि हमारे युवाओं के टैलेंट और स्किल्स ने पूरी दुनिया का भरोसा जीता है। दुनिया को हमारे इनोवेटर्स, उद्यमी और हमारी युवा शक्ति से बहुत उम्मीदें हैं। अभी कुछ दिनों पहले ही BRICS सम्मेलन संपन्न हुआ।
भारत का प्रयास रहा है कि ब्रिक्स सहयोग सिर्फ सरकारों तक सीमित न रहे। हमारे उद्यमी, किसान, महिलाएं, युवा, हर कोई इस पार्टनरशीप का सक्रिय भागीदर बने… भारत ने बीते कुछ सालों में करीब 40 देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौते भी किया है। ये मुक्त व्यापार समझौते हमारे युवाओं के लिए संभावनाओं के नए द्वार बना रहे हैं।
आगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “युवाओं के लिए नए अवसर तभी बनते हैं जब देश की अर्थव्यवस्था आगे बढ़ती है, निवेश बढ़ता है, नए उद्योग लगते हैं और नए सेक्टर का विकास होता है। आज भारत तेजी से विकास करने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था है। इस वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में भारत का विकास दर 7.8% रही है। निवेश में करीब 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है… भारत के इस विकास के पीछे बीते वर्षों के सुधार का बहुत बड़ा योगदान है।