हर आदिवासी महिला को एक गाय और एक भैंस देगी सरकार 

बस्तर संभाग बनेगा डेयरी का बड़ा नेटवर्क…

बस्तर। जगदलपुर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने बस्तर संभाग के आगामी विकास को लेकर पूरी जानकारी दी।  आने वाले 5 वर्षों में बस्तर की आय 6 गुना तक बढ़ाने का लक्ष्य है। माओवादियों को बस्तर से स्पष्ट संदेश है कि हिंसा नहीं, लोकतांत्रिक विकास ही समृद्धि और नए विश्वास का मार्ग है। माओवादी भेष और नाम बदलकर पुनः प्रकट होंगे, किसी के बहकावे में न आएँ। उनसे पूछें – बीते 50 वर्षों के नुकसान की भरपाई आख़िर कौन करेगा? ‘बस्तर पंडुम’ और बस्तर ओलंपिक बस्तर की नई पहचान बन रहे हैं।

‘शहीद वीर गुंडाधुर सेवा डेरा’ का उद्घाटन किया। नक्सलियों से लड़ाई के लिए बस्तर में बने 200 सुरक्षा कैम्प में से 70 ‘शहीद वीर गुंडाधुर सेवा डेरा’ के नाम से जनसेवा केंद्र के रूप में विकसित किए जाएँगे। इन केंद्रों के माध्यम से सस्ता अनाज, स्वास्थ्य, आंगनवाड़ी, कौशल विकास और सभी सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर बस्तर के भाइयों-बहनों तक पहुँचाया जाएगा।

जहां कभी भय और बंदूक का साया था, वहां अब ‘शहीद वीर गुंडाधुर सेवा डेरा’ के माध्यम से शिक्षा, जनसेवा और विकास पहुंचेगा। वनोपज का लाभ भी पूरी मजबूती से आदिवासी परिवारों तक पहुंचाया जाएगा।

बस्तर में महिलाओं की विकास यात्रा को नई शक्ति देने के लिए गाँव-गाँव में डेयरी नेटवर्क विकसित किया जाएगा। हर आदिवासी महिला को एक गाय और एक भैंस दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *