कोटा में रायपुर पुलिस ने नशे के सौदागरों को पकड़ा, 4 लाख का नशीली टेबलेट और सिरप बरामद

### 900 नशीली टैबलेट और 77 शीशी प्रतिबंधित सिरप के साथ तीन गिरफ्तार, करीब 4 लाख का माल जब्त**

रायपुर। कमिश्नरेट पुलिस ने नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सरस्वती नगर थाना क्षेत्र से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से 900 नग प्रतिबंधित नशीली टैबलेट निट्रोसन (Nitrosun) और 77 शीशी प्रतिबंधित सिरप ऑनरेक्स (ONEREX) बरामद किया गया है।

इसके अलावा 4,200 रुपये नकद और घटना में इस्तेमाल बुलेट वाहन भी जब्त किया गया है। जब्त मशरूका की कुल कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई गई है।पुलिस के अनुसार, 16 सितंबर 2026 को सरस्वती नगर पुलिस को सूचना मिली थी कि कोटा स्थित वाटिका नगर रोड के पास दोपहिया वाहन में सवार तीन व्यक्ति प्रतिबंधित नशीली टैबलेट और सिरप लेकर ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। सूचना के आधार पर डीसीपी पश्चिम क्षेत्र रॉबिन्सन गुरिया ने थाना प्रभारी एवं पुलिस टीम को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।इसके बाद सरस्वती नगर पुलिस की टीम ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर संदिग्धों की घेराबंदी की और तीनों को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान आर्यन खान उर्फ रूशान खान (23), सलमान खान (19) और शेख युसुफ (40) के रूप में बताई।पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे में रखी बोरियों की तलाशी ली, जिसमें बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली टैबलेट और सिरप बरामद हुआ।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों से इन दवाओं को रखने और बिक्री से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

4 लाख रुपये का सामान जब्त

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 900 नग निट्रोसन टैबलेट, 77 शीशी ऑनरेक्स सिरप, 4,200 रुपये नकद और बुलेट वाहन क्रमांक CG 04 KS 8663 जब्त किया है। जब्त सामान और वाहन की कुल कीमत करीब 4 लाख रुपयेआंकी गई है।

मामले में थाना सरस्वती नगर में अपराध क्रमांक 201/26 दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ प्रेस विज्ञप्ति में उल्लेखित धारा 21(सी), 22(ग) और 29 नारकोटिक एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

सप्लायर और नेटवर्क की जांच जारी

पुलिस अब आरोपियों से प्रतिबंधित दवाओं की खरीद के स्रोत, सप्लायर और बिक्री नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *