Headlines

कुनकुरी में हॉस्पिटल में घुसा जंगली हाथी, बाउंड्रीवाल तोड़ी, मरीजों में दहशत

जशपुर। जिले के कुनकुरी में एक जंगली दंतैल हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। झुंड से बिछड़कर रिहायशी इलाके में पहुंचे हाथी ने तीन अलग-अलग स्थानों पर बाउंड्रीवाल तोड़ दी। एक हॉस्पिटल में भी घुसकर उत्पात मचाया है। जहां कई मरीज भर्ती है। दहशत का माहौल बना हुआ है। घटना के बाद इलाके में लोगों के बीच चिंता का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, झुंड से अलग हुआ दंतैल हाथी कुनकुरी के रिहायशी क्षेत्र में पहुंच गया। इस दौरान उसने तीन जगहों की बाउंड्रीवाल को क्षतिग्रस्त कर दिया। हाथी की मौजूदगी से क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

वन विभाग की टीम अलर्ट

घटना के बाद वन अमला हाथी की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए है। हाथी की लोकेशन पर निगरानी रखी जा रही है, ताकि उसके मूवमेंट के अनुसार आवश्यक कदम उठाए जा सकें। वन्य हाथी की मौजूदगी को देखते हुए स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। हाथी के नजदीक जाने या उसे खुद भगाने की कोशिश करने से बचना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *