मछुआरों से मिले PM मोदी, हुगली नदी में नाव की सवारी की

बंगाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कोलकाता में हुगली नदी में नाव की सवारी की.मछुआरों से भी मिले. पीएम मोदी खुद सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें भी पोस्ट की है. इस दौरान पीएम मोदी ने खुद से फोटोग्राफी भी की. तस्वीरों में पीएम मोदी नाव में हाथ में कैमरा लिए नजर आ रहे हैं.

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर हुगली में नाव की सवारी वाली तस्वीरें साझा करते हुए लिखा- हर बंगाली के लिए गंगा का एक बहुत ही खास स्थान है. कोई कह सकता है कि गंगा बंगाल की आत्मा में बहती है. इसका पवित्र जल एक पूरी सभ्यता की शाश्वत भावना को अपने साथ समेटे हुए है.

हुगली नदी में नाव की सवारी वाली तस्वीरों के साथ शुक्रवार सुबह पीएम मोदी ने एक्स पर तीन पोस्ट किए. जिसमें वो हाथों में कैमरा लिए नाव की सवारी करते तो दिख ही रहे हैं, साथ ही लोगों से भी घिरे नजर आए. अपने सोशल मीडिया पोस्ट में पीएम मोदी ने आगे लिखा- आज सुबह कोलकाता में मैंने हुगली नदी के तट पर कुछ समय बिताया—यह माँ गंगा के प्रति आभार व्यक्त करने का एक अवसर था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *