मुख्यमंत्री रानी दुर्गावती योजना: बेटियों के उज्ज्वल भविष्य को मिलेगा आर्थिक संबल, 18 साल की उम्र में ₹1.5 लाख की सहायता

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बेटियों के शिक्षा, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की है। मुख्यमंत्री रानी दुर्गावती योजना के तहत बालिकाओं को 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर ₹1.5 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने का प्रावधान किया गया है।

योजना का उद्देश्य प्रदेश की बेटियों को बेहतर शिक्षा, कौशल विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए आर्थिक संबल देना है। सरकार का मानना है कि बेटियों को मजबूत आर्थिक आधार मिलने से वे अपने भविष्य को लेकर बेहतर निर्णय ले सकेंगी और समाज में सशक्त भूमिका निभाएंगी।

2026-27 के बजट में ₹15 करोड़ का प्रावधान

मुख्यमंत्री रानी दुर्गावती योजना के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में ₹15 करोड़ का प्रावधान किया गया है। योजना के माध्यम से बेटियों के उज्ज्वल भविष्य को सुरक्षित करने के साथ उन्हें शिक्षा और आत्मनिर्भरता के अवसरों से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा ‘सशक्त बेटियां, सुरक्षित भविष्य, आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़’ की दिशा में योजनाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है। यह पहल प्रदेश में बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सोच को मजबूत करने और उन्हें भविष्य के लिए तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री रानी दुर्गावती योजना बेटियों के सपनों को आर्थिक ताकत देने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार की एक अहम पहल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *