Headlines

बाड़ी में काम कर रही महिला से मारपीट, अश्लील गाली-गलौज कर चाचा ससुर और देवर टूट पड़े

मुंगेली। लालपुर थाना क्षेत्र में घर की बाड़ी में काम कर रही महिला के साथ उसके चाचा ससुर और देवर द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सरकारी बोर में मोटर पंप लगाने को लेकर हुए विवाद में महिला के साथ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद देवर ने बांस के डंडे से उसके सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह बेहोश होकर गिर गई। पूरा मामला प्रतापपुर गांव का है।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला सतरूपा बर्मन अपने घर की बाड़ी में काम कर रही थी। इसी दौरान उसके चाचा ससुर ओम प्रकाश बर्मन और देवर विपुल देव बर्मन वहां पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने सरकारी बोर में अपना मोटर पंप डालकर पानी का उपयोग करने की बात को लेकर विवाद शुरू किया।

शिकायत के मुताबिक, विवाद के दौरान दोनों ने महिला के साथ अश्लील गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इसी बीच विपुल देव बर्मन ने बांस के डंडे से सतरूपा के सिर पर हमला कर दिया। सिर में चोट लगने के बाद महिला बेहोश होकर जमीन पर गिर गई।

बीच-बचाव करने पहुंचे पति से भी मारपीट

महिला के साथ मारपीट होते देख पति राहुल देव बर्मन बीच-बचाव करने पहुंचा। आरोप है कि इस दौरान विपुल देव बर्मन और ओम प्रकाश बर्मन ने पति राहुल के साथ भी मारपीट की। घटना को लेकर पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा मारपीट की घटना के कारणों और आरोपों की पुष्टि के लिए संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *