स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति का दिखा जज्बा
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवा रायपुर स्थित मंत्री राजेश अग्रवाल के शासकीय आवास में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर मंत्री राजेश अग्रवाल के निज सचिव मनीष गुप्ता ने तिरंगा ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित कर्मचारियों ने राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। पूरे परिसर में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का माहौल नजर आया।
इसी के साथ सभी ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।
ध्वजारोहण समारोह में OSD जितेंद्र सिंह, संजीत सिंह, कमल जायसवाल, दुर्गेश सिंहा, दीपू सुदन पटेल और अन्य कर्मचारियों उपस्थित रहे।