PM मोदी ने श्री विनायक मंदिर में की पूजा-अर्चना, देशवासियों की सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना

दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली स्थित श्री विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने देशवासियों की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और कल्याण की कामना की।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि उन्होंने आज नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान श्री गणेश से देशभर के अपने परिवारजनों की सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की।

पीएम मोदी ने कहा कि विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की कृपा से सबका कल्याण हो और देश निरंतर प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ता रहे। प्रधानमंत्री की मंदिर में पूजा-अर्चना के दौरान धार्मिक आस्था और आध्यात्मिक वातावरण देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *