Headlines

टाटीबंध में बच्ची के साथ रेप, एम्स का गार्ड गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी में टाटीबंध में तीन साल की मासूम बच्ची के साथ रेप का गंभीर मामला सामने आया है। आमानाका थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 35 वर्षीय आरोपी एम्स के गार्ड परमानंद ध्रुव को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी बच्ची का पूर्व परिचित और पड़ोस में रहने वाला है। मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

खेलने गई थी बच्ची, परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज

पुलिस की ओर से जारी बयान के अनुसार, 9 अक्टूबर 2026 को पीड़िता के परिजन ने आमानाका थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि उनकी तीन साल तीन माह की बेटी पड़ोस में रहने वाले परमानंद ध्रुव के घर खेलने गई थी, जहां उसके साथ रेप किए जाने का आरोप है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

मामले की जानकारी मिलते ही थाना आमानाका पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। अधिकारियों के मार्गदर्शन में तत्काल टीम गठित कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 340/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *