रायपुर। धरसीवा थाने के सिलयारी पुलिस चौकी में किसान के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। शिकायत पर फ़िलहाल FIR दर्ज कर ली गई है। पथरी निवासी पीड़ित किसान नेतराम आडिल ने पुलिस को बताया कि वे 13 जून शनिवार की शाम 4 बजे अपने खेत बोहरही खार में कांटा बीनने और पैरा में आग लगाने गया था।
अपने खेत की पैरा में आग लगाया था। उसी समय पड़ोसी किसान लक्की कर अपने पिता के साथ आया और मेरे खेत में क्यों आग लगाये हो कहकर गाली-गलौज और धमकी देने लगा। इतना ही नहीं डंडे से पीटना शुरू कर दिया। वारदात में उसके पिता ने भी साथ दिया।
मारपीट से किसान नेतराम आडिल के हाथ और पीट पर चोट आई है। पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते लक्की और उसके पिता को आरोपी बनाया है, दोनों के खिलाफ धारा 296, 115(2), 351(2), 3(5) BNS लगाकर कार्रवाई शुरू कर दी है।