पार्षद कार्यालय में गाली-गलौज और तोड़फोड़ करने वाली महिला गिरफ्तार

रायपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पार्षद कार्यालय में गाली-गलौज कर पत्थर मारकर कांच तोड़ने के मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज करने के साथ ही पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है।पुलिस के मुताबिक 25 अगस्त 2026 को प्रार्थी मनीष बेहरा ने थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि शाम करीब 4 बजे वह पंडरी स्थित झंडा चौक पार्षद कार्यालय के बाहर खड़ा था। इसी दौरान गीता बाई नाम की महिला वहां पहुंची और उसके भाई कैलाश बेहरा को गाली-गलौज करने लगी। इसके बाद महिला ने पत्थर उठाकर पार्षद कार्यालय में मार दिया, जिससे कार्यालय के दरवाजे का कांच टूट गया।

शिकायत पर थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 448/2026 के तहत धारा 296, 324(3) बीएनएस में मामला दर्ज कर आरोपी गीता बाई को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे जेल दाखिल कराया है।पुलिस के अनुसार आरोपी महिला को कुछ दिन पूर्व थाना देवेंद्र नगर पुलिस ने आबकारी एक्ट के मामले में भी गिरफ्तार किया था। महिला के व्यवहार में सुधार नहीं होने के कारण उसके विरुद्ध धारा 129 बीएमएसएस के तहत कार्यपालिक मजिस्ट्रेट, डीसीपी मध्य, कमिश्नरेट रायपुर के समक्ष इस्तगासा पेश किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

गीता बाई पति समारू साहू, उम्र 52 वर्ष, निवासी बाबा किराना स्टोर्स के पीछे, राजातालाब, थाना सिविल लाइन, रायपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *