रायपुर में 5 बदमाश गिरफ्तार

रायपुर। पुलिस कमिश्नरेट रायपुर के पश्चिम क्षेत्र में अड्डेबाजी, संदिग्ध गतिविधियों और आपराधिक तत्वों के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस उपायुक्त पश्चिम क्षेत्र रॉबिंसन गुड़िया (भापुसे) एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में चलाए गए अभियान के दौरान निगरानी बदमाशों, गुंडा तत्वों और अड्डेबाजी करने वाले लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार विभिन्न थाना क्षेत्रों में 11 प्रकरणों में 12 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों को विशेष न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

पुलिस उपायुक्त पश्चिम क्षेत्र ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अड्डेबाजी, संदिग्ध गतिविधियों और आपराधिक तत्वों पर लगातार निगरानी रखने तथा प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर अड्डेबाजी कर शांति एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *