RAIPUR NEWS : दरिंदा ऑटो वाला, घर जाने बैठी लड़की को ले गया सुनसान घर में, रेप की वारदात   

रायपुर। राजधानी में ऑटो वाले ने रेप की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी दरिंदा का नाम पंकज पाण्डेय बताया जा रहा है, मामले में त्वरित कार्रवाई करते पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता 23 अप्रैल को दोपहर 2 घर से बिना बतायें निकल गई थी, पीड़िता के परिजनों द्वारा कबीर नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी गई थी पता तलाश दौरान लड़की 25 अप्रैल को मिल गई, जिसे पूछताछ करने पर बताई की रास्ता भटक जाने से यदुवंशी चौक कबीर नगर के पास तालाब किनारे रात करीब 8-9 बजे एक आटो को रूकवाई, आटो वाले को अपने घर छोड़ने बोली तो आटो वाला छोड दुंगा कहकर आटो में बिठाया और पीड़िता को उसके घर नही ले जाकर दूसरे घर में ले गया जहां पर कोई नही था, और पीड़िता को जबरदस्ती घर के अंदर ले गया और पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 93/2026 धारा- 137(2),64(2),351(2) BNS कायम कर विवेचना में लिया गया।

केस की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा, सहायक पुलिस आयुक्त ईशु अग्रवाल (भा.पु.से.) के निर्देशन में थाना प्रभारी कबीर नगर द्वारा थाना टीम तैयार कर प्रकरण के आरोपी का पता तलाश घटनास्थल के आसपास के क्षेत्र में साक्ष्य एकत्रित कर पता तलाश कर आरोपी ऑटो चालक पंकज पांडे पिता लालचंद पांडे उम्र 35 वर्ष को घेराबंदी कर पकड़ कर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी 

पंकज पाण्डेय पिता लालचंद पाण्डेय उम्र 35 वर्ष साकिन कबीर नगर लालमती अस्पताल के पास थाना कबीर नगर रायपुर 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *