रायपुर। राजधानी रायपुर के लोधीपारा इलाके में घरेलू विवाद के दौरान एक युवक पर अपनी मां के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। शिकायत के मुताबिक, शराब के नशे में घर पहुंचे युवक का अपनी पत्नी से विवाद हो रहा था। मां ने जब उसे समझाने की कोशिश की तो उसने कथित तौर पर मां के साथ मारपीट की और बाल पकड़कर उनका सिर दरवाजे पर पटक दिया। घटना में मां के सिर और चेहरे पर चोट आई है। बीच-बचाव करने पहुंचे छोटे बेटे के साथ भी मारपीट की गई।
पंडरी थाने में लोधीपारा निवासी मधु सेन ने शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, उनके चार बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे और दो बेटियां हैं। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि दोनों बेटे सैलून में काम करते हैं। मधु सेन ने पुलिस को बताया कि उनका बड़ा बेटा राजू सेन शादीशुदा है। 10 सितंबर की रात करीब 11:30 बजे राजू शराब का सेवन कर घर आया और अपनी पत्नी मोनिका सेन के साथ विवाद करने लगा।
मधु सेन के मुताबिक, उन्होंने बेटे को समझाने की कोशिश की। इससे राजू आवेश में आ गया और मां के साथ हाथ-थप्पड़ से मारपीट करने लगा।