रायपुर शहर में 600 से अधिक किरायेदारों की हुई जांच

रायपुर। पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं नोडल अधिकारी एसटीएफ अभिषेक झा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (माना) लम्बोदर पटेल के मार्गदर्शन में थाना सिलतरा पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में विशेष सत्यापन एवं जनसुरक्षा अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान अवैध प्रवासी एवं अन्य राज्यों से आकर निवास एवं कार्य कर रहे व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। साथ ही औद्योगिक क्षेत्र में निवासरत श्रमिकों एवं किरायेदारों के पहचान दस्तावेजों का परीक्षण कर आवश्यक जानकारी संकलित की गई।विशेष अभियान के अंतर्गत सांकरा स्थित जे.के. वीडियो हॉल परिसर में लगभग 600 किरायेदारों का भौतिक सत्यापन एवं दस्तावेजों की जांच की गई। साथ ही मकान मालिकों एवं प्रबंधन को निर्देशित किया गया कि बिना पुलिस सत्यापन किसी भी व्यक्ति को किराये पर आवास उपलब्ध न कराएं तथा बाहरी व्यक्तियों की जानकारी समय-समय पर पुलिस को उपलब्ध कराएं।

जांच के दौरान 06 संदेही व्यक्तियों की विशेष तस्दीक की गई, जिनके संबंध में विस्तृत पूछताछ एवं सत्यापन किया गया। आवश्यक जानकारी एकत्र कर वैधानिक प्रक्रिया के अनुरूप जांच जारी है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री अभिषेक झा ने बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा , अपराधो की रोकथाम एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अवैध प्रवासी और किरायेदारों का सत्यापन अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल टोल फ्री नंबर 1800-233-1905 में तत्काल देवे जिसपर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *