विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से मिले बीजेपी नेता खूबलाल ध्रुव, भेंट किया बांके बिहारी जी का प्रसाद

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के नेता खूबलाल ध्रुव ने सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने हाल ही में संपन्न अपने मथुरा-वृंदावन धार्मिक प्रवास के दौरान प्राप्त श्री बांके बिहारी जी का पावन प्रसाद विधानसभा अध्यक्ष को भेंट किया।मुलाकात के दौरान खूबलाल ध्रुव ने अपने धार्मिक दौरे के अनुभव साझा करते हुए मथुरा-वृंदावन यात्रा की विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने यात्रा के दौरान विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन एवं आध्यात्मिक अनुभवों से भी डॉ. रमन सिंह को अवगत कराया।

इसके साथ ही दोनों नेताओं के बीच आगामी दिल्ली दौरे तथा भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों एवं समसामयिक राजनीतिक विषयों पर भी विस्तृत चर्चा हुई। मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें संगठन को और अधिक सशक्त बनाने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *