रायपुर/धमतरी। कुरुद के पास नेशनल हाईवे में सड़क पार कर रहे एक बंदर की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद बंदर का शव सड़क के बीच पड़ा था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे बीजेपी नेता खूबलाल ध्रुव की नजर मृत बंदर पर पड़ी।
खूबलाल ध्रुव ने मानवता का परिचय देते हुए स्थानीय लोगों की मदद से मृत बंदर के शव को सड़क के बीच से हटाकर किनारे किया। इसके बाद आसपास के लोगों के सहयोग से बंदर का अंतिम संस्कार कराया गया।
साथ ही बीजेपी नेता खूबलाल ध्रुव ने वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि सड़क पर वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और वन्यजीवों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि सड़क किनारे और वन क्षेत्र से गुजरते समय वाहनों की गति नियंत्रित रखनी चाहिए, ताकि वन्यजीवों को नुकसान से बचाया जा सके।
घटना ने यह भी दिखाया कि सड़क हादसों में घायल या मृत पशुओं को समय रहते सड़क से हटाना कितना जरूरी है, ताकि किसी अन्य वाहन चालक के साथ दुर्घटना न हो।