रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रतिष्ठित संस्था वक्त मंच के द्वारा वृंदावन हॉल रायपुर में छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तरीय महाकाव्य साहित्यकार सम्मेलन का आगाज किया गया जिसमें पूरा छत्तीसगढ़ के साहित्यकारों की उपस्थिति रही जिसने अपने-अपने विद्या में अलग-अलग क्षेत्र में साहित्य रचना किए हैं उन सभी लोगों का शब्द शिखर सम्मान से सम्मान किया गया गोबरा नवापारा राजिम से वरिष्ठ साहित्यकार डॉ रमेश कुमार सोनसायटी को शब्द शिखर सम्मान से नवाजा गया डॉ रमेश समसामयिक घटना हिस्टोरिकल आर्टिकल भविष्य का एहसास पर साहित्यिक रचना विगत 10 12 सालों से रचना करते आ रहे हैं पूरे छत्तीसगढ़ से 151 साहित्यकारों का सम्मान किया गया , अंचल से, तुकाराम कंसारी प्राचार्य कोमल सिंह साहू नरेंद्र कुमार साहू पार्थ जितेंद्र सुकुमार आसमा सेन सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्ता गांधी मुख्य अतिथि डॉक्टर , गितेश अमरोहित, चिकित्सक एवं साहित्यकार सुशील सनी अग्रवाल पूर्व सन निर्माण मंडल छत्तीसगढ़ शासन वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार धर द्विवेदी पंडित तिवारी साहित्यकार सीमा पांडे लोकभवन उप सचिव डॉक्टर रूपेंद्र डॉ अजीत मिश्रा इन सभी अतिथियों के द्वारा मंच शोभायामान हो रहा था कार्यक्रम का संचालन छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष पराते, एवं शुभम साहू ने आभार प्रदर्शन कर कार्यक्रम की समापन की घोषणा की।