Headlines

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर CM विष्णुदेव साय ने किया नमन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें नमन किया है। साथ ही मुख्यमंत्री ने 31 अक्टूबर को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय एकता दिवस की प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री साय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि राष्ट्रीय एकता के शिल्पकार और भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।

उन्होंने कहा कि देश की सैकड़ों रियासतों को एकता के सूत्र में पिरोकर सशक्त भारत की नींव रखने में सरदार पटेल का अद्वितीय योगदान रहा है। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि सरदार पटेल का जीवन हमें राष्ट्र की एकता, अखंडता और समृद्धि के लिए समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *