धमतरी। जिले के ग्राम सेमरा (बी) में आगामी 21 सितंबर 2026 को श्री आनंद गणेशोत्सव समिति द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन वात्सल्य सृजन यूथ ऑर्गनाइजेशन छत्तीसगढ़ के विशेष सहयोग से किया जा रहा है।
आयोजन के दौरान ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, दवाई वितरण और स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। आयोजन समिति ने अधिक से अधिक लोगों से शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने और रक्तदान में सहभागी बनने की अपील की है।
कार्यक्रम में रात्रिकालीन सांस्कृतिक आयोजन भी होगा। छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध लोक गायिका मालती निषाद द्वारा भजन संध्या एवं रामायण कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी।
आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य स्वस्थ एवं सशक्त समाज के निर्माण में सहभागिता बढ़ाना है। कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में नागरिकों की उपस्थिति का आग्रह किया गया है।