Headlines

आश्रम और दो घरों में चोरी करने वाले दो चचेरे भाई गिरफ्तार, 2.14 लाख रुपये का सामान बरामद

बिलासपुर/रतनपुर। बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक घर और सद्गुरु कबीर आश्रम को निशाना बनाकर सोने-चांदी के जेवर, कपड़े और चांदी का छत्र चोरी किया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए…

Read Full News

पिस्टल दिखाकर गुंडई कर रहा IBT इंस्टीट्यूट का संचालक, शहर के लाइब्रेरियों में दहशत का माहौल

बिलासपुर। शहर के गांधी चौक स्थित 3ए कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में लाइब्रेरी में हंगामे का मामला सामने आया है। आईबीटी इंस्टीट्यूट के संचालक राहुल पर अलग-अलग लाइब्रेरियों में पहुंचकर छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज, अभद्रता, मारपीट और धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं। घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज सामने आने की भी बात कही…

Read Full News

चकरभाठा पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, महुआ दारू के साथ आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चकरभाठा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 30 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, उप…

Read Full News

क्लास में पढ़ाना छोड़ मोबाइल चलाती है मैडम, स्कूल में बना रखी छुआछूत का माहौल, 3 पन्नों में एक-एक टीचर के खिलाफ कलेक्टर से हुई शिकायत

बिलासपुर। जिले के मल्हार स्थित एक शासकीय स्कूल के छात्र-छात्राओं ने स्कूल की व्यवस्थाओं को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। बड़ी संख्या में पहुंचे विद्यार्थियों ने प्राचार्य और कुछ शिक्षकों के खिलाफ शिकायत करते हुए कलेक्टर को हाथ से लिखा शिकायती पत्र सौंपा। छात्रों का कहना है कि स्कूल में पढ़ाई और अन्य…

Read Full News

पति-देवर और सास ने गला दबाया था, दुर्गा निर्मलकर हत्याकांड का हुआ खुलासा

बिलासपुर। सैदा गांव में विवाहिता दुर्गा निर्मलकर की संदिग्ध मौत के मामले का सकरी पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, दुर्गा की मौत सामान्य नहीं थी, बल्कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई थी। मामले में दहेज प्रताड़ना से जुड़े आरोप सामने आने के बाद पुलिस ने मृतका के पति, देवर और सास…

Read Full News

सुसाइड का इरादा, ट्रेन के आने का इंतजार, भनक लगते ही स्टेशन मास्टर ने बचाई महिला की जान

बिलासपुर। उरकुरा रेलवे स्टेशन पर एक महिला द्वारा अपने दो बच्चों के साथ रेलवे पटरी की ओर जाने की कोशिश का मामला सामने आया है। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर स्टेशन मास्टर आनंद उपाध्याय तत्काल मौके पर पहुंचे और समय रहते महिला को पटरी पर जाने से रोक लिया। स्टेशन मास्टर की तत्परता से एक बड़ा…

Read Full News

बिलासपुर में युवक की हत्या कर शव जंगल में फेंका, पुरानी रंजिश के चलते खूनी अंजाम, दो आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर युवक की हत्या कर दी और शव को छिपाने के उद्देश्य से फदहाखार जंगल में फेंक दिया। मामले में सिरगिट्टी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने…

Read Full News

ऑटो चालक ने युवती के साथ किया रेप, जबरदस्ती बैठाकर ले गया रेलवे डिपो के पास फिर दरिंदगी

बिलासपुर। तारबाहर थाना क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने 23 वर्षीय ऑटो चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने युवती को बहला-फुसलाकर ऑटो में बैठाया और सुनसान जगह ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस के मुताबिक, 27 सितंबर 2026 को पीड़िता नीले रंग के इलेक्ट्रॉनिक ऑटो क्रमांक…

Read Full News

स्वच्छता की राष्ट्रीय पहल ‘प्रगति-50’ में रायपुर और बिलासपुर शामिल, CM साय ने शहरवासियों को दी बधाई

रायपुर। भारत सरकार के आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय की महत्वाकांक्षी ‘प्रगति-50’ (PRAGATI-50) योजना में छत्तीसगढ़ के रायपुर और बिलासपुर को शामिल किया गया है। केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से योजना का शुभारंभ किया। देश के चुनिंदा 50 शहरों में राज्य के दो शहरों के…

Read Full News

बिलासपुर के कोरी डेम में डूबने से युवक की मौत

बिलासपुर। जिले के कोटा क्षेत्र स्थित कोरी डेम में पिकनिक मनाने पहुंचे एक युवक की डूबने से मौत हो गई। सोमवार, 28 सितंबर को नहाने के दौरान युवक अचानक डेम के गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते पानी में समा गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके…

Read Full News