Headlines

गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय, अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के गन्ना किसानों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए शक्कर कारखानों में गन्ने की खरीदी अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से किए जाने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्नदाता की खुशहाली ही समृद्ध छत्तीसगढ़ का आधार है। किसानों को उनकी मेहनत का…

Read Full News

छत्तीसगढ़ में 18 IPS अफसरों का तबादला

रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 18 अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार, पुलिस विभाग में अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है। आदेश के मुताबिक, सहायक पुलिस आयुक्त ईशु अग्रवाल को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स), नारायणपुर के पद पर पदस्थ किया गया है। तबादले…

Read Full News

कलकत्ता घूमने निकला पति 18 दिन से लापता, कबीरधाम में पत्नी ने जताई अनहोनी की आशंका

कबीरधाम। जिले में कलकत्ता घूमने जाने की बात कहकर घर से निकला एक व्यक्ति 18 दिन बाद भी वापस नहीं लौटा है। पति के लापता होने से परेशान पत्नी राधा डाहिरे ने कुण्डा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन अब तक श्रीलाल डाहिरे का कोई…

Read Full News

छत्तीसगढ़ होम गार्ड्स, फायर और SDRF के जवानों के लिए बैंक ऑफ़ बड़ौदा लाया आकर्षक सैलरी बेनिफिट्स

रायपुर। नगर सेना, अग्निशमन, आपातकालीन सेवाएँ एवम् SDRF छत्तीसगढ़ और बैंक आफ बड़ौदा के मध्य 6 अक्टूबर 2026 को MOU संपादित किया गया है । इसमें विभाग के समस्त ऐसे निम्न आय वर्ग के स्वयंसेवकों एवम् कर्मचारियों, जिन्हें 10 हजार से 50 हजार के मध्य वेतन/मानदेय वेतन प्राप्त होता है, के लिए जीवन बीमा, व्यक्तिगत…

Read Full News

अवैध रेत पर कार्रवाई, दो दिनों में 15 वाहन जब्त

धमतरी। जिले में खनिज संपदा के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार सघन कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज विभाग के अमले द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में जांच अभियान चलाकर बिना वैध अनुमति रेत परिवहन एवं उत्खनन में संलिप्त वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई…

Read Full News

CM साय आज दुर्ग दौरे पर

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर और दुर्ग में आयोजित कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री दुर्ग में ‘सेवा सेतु’ कार्यक्रम, रायपुर में राज्य स्तरीय रोजगार मेले और शाम को सड्डू स्थित द वाहे रिसॉर्ट में आयोजित News24 MP-CG के GenNext संवाद कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस दौरान वे युवाओं से…

Read Full News

बस्तर बाढ़ आपदा में पीड़ितों को 9.39 करोड़ रुपए से अधिक की राहत राशि का त्वरित भुगतान, पुनर्वास कार्य युद्धस्तर पर जारी

रायपुर। बस्तर अंचल में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से हुई मूसलाधार बारिश और ओडिशा के खातीगुड़ा व मुरान बांधों से छोड़े गए पानी के चलते उत्पन्न भीषण बाढ़ की स्थिति के बीच जिला प्रशासन ने राहत एवं पुनर्वास कार्यों को शीर्ष प्राथमिकता पर रखा है। आपदा से प्रभावित परिवारों को तत्काल आर्थिक संबल प्रदान…

Read Full News

सोने का बिस्किट दिलाने का लालच देकर ठगी, दुर्ग शहर के रानीतराई में वारदात, गाजियाबाद से आरोपी की गिरफ्तारी

दुर्ग। सोने का बिस्किट दिलाने का झांसा देकर लोगों से धोखाधड़ी करने के मामले में दुर्ग जिले की रानीतराई पुलिस ने अंतरराज्यीय कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विश्वजीत मौर्य (29…

Read Full News

छत्तीसगढ़ में 22 देशों में कारोबार करने वाली कंपनी बनाएगी एग्रो-फूड प्रोसेसिंग हब

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कृषि क्षेत्र और फूड प्रोसेसिंग को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा निवेश प्रस्ताव सामने आया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि सिंगापुर मुख्यालय वाली ग्लोबल एग्रीबिजनेस कंपनी वैलेंसी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड ने छत्तीसगढ़ में करीब 350 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव दिया है। प्रस्ताव के तहत कंपनी राज्य…

Read Full News

छत्तीसगढ़ में ग्रामीण पर्यटन को नई पहचान देगा ‘चेन्दरू’ पुरस्कार, उत्कृष्ट योगदान पर मिलेगा 1 लाख रुपये का सम्मान

रायपुर। छत्तीसगढ़ के गांवों की समृद्ध संस्कृति, जनजातीय परंपराओं, प्राकृतिक सौंदर्य और स्थानीय जीवनशैली को देश-दुनिया के पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाने की दिशा में राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण पहल की है। पर्यटन विभाग ने ग्रामीण पर्यटन के क्षेत्र में उत्कृष्ट और प्रभावी कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को प्रोत्साहित करने के लिए…

Read Full News