कलकत्ता घूमने निकला पति 18 दिन से लापता, कबीरधाम में पत्नी ने जताई अनहोनी की आशंका

कबीरधाम। जिले में कलकत्ता घूमने जाने की बात कहकर घर से निकला एक व्यक्ति 18 दिन बाद भी वापस नहीं लौटा है। पति के लापता होने से परेशान पत्नी राधा डाहिरे ने कुण्डा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन अब तक श्रीलाल डाहिरे का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

शिकायत के अनुसार, कुण्डा निवासी श्रीलाल डाहिरे 21 सितंबर 2026 को सुबह करीब 10 बजे अपनी बेटी और नाती आदित्य बंजारे को कलकत्ता घूमने जाने की बात बताकर घर से निकले थे। इसके बाद से वह वापस नहीं लौटे। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब श्रीलाल घर नहीं पहुंचे, तो परिवार के लोगों ने आसपास के इलाकों और रिश्तेदारों के यहां उनकी तलाश की। इसके बावजूद उनका कोई पता नहीं चल सका।

अपहरण की आशंका, पुलिस से लगाई गुहार

पति का कोई सुराग नहीं मिलने पर पत्नी राधा डाहिरे ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके पति का अपहरण कर उन्हें किसी अज्ञात स्थान पर ले गया होगा। हालांकि, अपहरण की आशंका की अभी पुष्टि नहीं हुई है। पत्नी की शिकायत के बाद मामले में पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई की जानकारी सामने आना बाकी है। परिजन श्रीलाल डाहिरे की सुरक्षित वापसी की उम्मीद कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *