मुंबई में 15 लाख की रिश्वत लेते आयकर निरीक्षक गिरफ्तार, घर से 11 लाख कैश जब्त
मुंबई। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने मुंबई में 15 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आयकर विभाग के एक निरीक्षक को गिरफ्तार किया है। आरोपी आयकर कार्यालय के स्कंधिया हाउस स्थित जांच विंग में पदस्थ था। सीबीआई ने आरोपी के ठिकानों पर तलाशी के दौरान 11 लाख रुपये नकद और आपत्तिजनक दस्तावेज भी बरामद किए…