रायपुर निगम के जोन अफसरों का ट्रांसफर

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर की प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए आयुक्त संबित मिश्रा ने मुख्यालय और विभिन्न जोनों में अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। यह पदस्थापन अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगा। प्रशासनिक आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

आयुक्त द्वारा जारी आदेश के अनुसार पदमाकर श्रीवास, कार्यपालन अभियंता मुख्यालय से जोन क्रमांक 5 भेजे गए हैं। लाल महेन्द्र प्रताप सिंह को कार्यपालन अभियंता जोन क्रमांक 5 से जोन क्रमांक 6 तथा दिनेश कुमार सिन्हा को जोन क्रमांक 6 से जोन क्रमांक 10 पदस्थ किया गया है।

इसी तरह गजाराम कंवर को कार्यपालन अभियंता जोन क्रमांक 10 से मुख्यालय की उद्यान शाखा में पदस्थ किया गया है। शत्रुघन देशलहरे, सहायक अभियंता जोन क्रमांक 7 से जोन क्रमांक 8 भेजे गए हैं।

दीपक देवांगन, सहायक अभियंता जोन क्रमांक 4 को प्रभारी कार्यपालन अभियंता मुख्यालय की योजना शाखा, 15वें वित्त एवं लोक कर्म विभाग का दायित्व सौंपा गया है। वहीं संदीप तिवारी, सहायक अभियंता मुख्यालय से जोन क्रमांक 4 में पदस्थ किए गए हैं। संस्कार शर्मा, सहायक अभियंता मुख्यालय को महापौर कार्यालय, 15वें वित्त आयोग एवं उद्यान शाखा की जिम्मेदारी दी गई है। वसीम खान, उप अभियंता जोन क्रमांक 10 को प्रभारी सहायक अभियंता (स्वच्छ भारत मिशन) बनाया गया है।

इसके अलावा अर्जिता दीवान, उप अभियंता मुख्यालय को प्रभारी सहायक अभियंता जोन क्रमांक 7 तथा योगेन्द्र साहू, उप अभियंता जोन क्रमांक 8 को मुख्यालय की योजना शाखा, 15वें वित्त एवं लोक कर्म विभाग में पदस्थ किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *