Headlines

यूपीएससी-पीएससी अभ्यर्थियों को मिलेगा सफल IAS अधिकारियों से मार्गदर्शन, 30 नवंबर को रायपुर में होगा विशेष संवाद

रायपुर। यूपीएससी एवं पीएससी की तैयारी कर रहे युवाओं को बेहतर मार्गदर्शन और सफलता की राह दिखाने के उद्देश्य से रायपुर में 30 नवंबर को विशेष संवादात्मक कार्यक्रम ‘द जर्नी शेयर्ड – Those Who Made It, Guiding Those Who Aspire’ का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम शाम 6 बजे सेंट्रल लाइब्रेरी के मल्टीमीडिया रूम में आयोजित होगा।

कार्यक्रम में वर्ष 2025 बैच के तीन आईएएस अधिकारी अभ्यर्थियों से रूबरू होंगे और सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल करने तक के अपने अनुभव साझा करेंगे। इनमें आर.के. गोकुल (सहायक कलेक्टर, रायगढ़), यशवंत नायक (सहायक कलेक्टर, बस्तर) और इशांत जायसवाल (सहायक कलेक्टर, कोरबा) शामिल होंगे।इस विशेष सत्र में अभ्यर्थियों को यूपीएससी एवं पीएससी परीक्षा की प्रभावी तैयारी, समय प्रबंधन, अध्ययन की सही रणनीति और प्रीलिम्स, मेंस एवं इंटरव्यू की तैयारी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी।

इसके साथ ही परीक्षा के दौरान आने वाली चुनौतियों, असफलताओं से निराश हुए बिना आगे बढ़ने और लक्ष्य के प्रति निरंतर समर्पित रहने जैसे विषयों पर भी चर्चा होगी।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सिविल सेवा में चयनित अधिकारियों के वास्तविक अनुभवों के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को व्यावहारिक मार्गदर्शन देना और उन्हें अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।

आयोजकों ने नालंदा परिसर, तक्षशिला परिसर, सेंट्रल लाइब्रेरी सहित रायपुर के सभी इच्छुक यूपीएससी एवं पीएससी अभ्यर्थियों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

कार्यक्रम का विवरण

दिनांक: 30 नवंबर 2026, सोमवार- समय: शाम 6 बजे- स्थान: सेंट्रल लाइब्रेरी, मल्टीमीडिया रूम, रायपुर- संपर्क नंबर: +91 79996 20386

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *